DELHI FLOOD:दिल्ली का पुराना लोहे का पुल वाहनों के लिए बंद, 400 पशुओं के लिए बना अस्थायी गौशाला

- Advertisement -

पूर्वी दिल्ली(एजेंसी):यमुना का जलस्तर 206 मीटर से अधिक पहुँच जाने के बाद शाहदरा जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर पुराने लोहापुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पुल को बंद कर दिया है।

साथ ही, यहां पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। पुल बंद होने से शास्त्री पार्क पुश्ता रोड और गांधी नगर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। गौशाला की 400 गायें पुल के अंदर छोड़ी गई हैं।

पुल बंद करने से पहले पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। पुलिस ने दोपहर 3:45 बजे पुल को बंद कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्देश दिया है कि गांधी नगर से पुरानी दिल्ली जाने वाले वाहन चालक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होकर जाएं।

यमुना बाजार के पुराने हनुमान मंदिर से यमुनापार की ओर जाने वाले वाहन चालक कश्मीरी गेट और शाहदरा जीटी रोड से होकर जाएं। गांधी नगर की तरफ लोहा पुल के पास डीडीए की ज़मीन पर एक अवैध गौशाला बनाई गई है।

गौशाला में पानी भर जाने के कारण सभी गायों को वहां से हटा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इतनी गायों को सड़कों पर नहीं छोड़ा जा सकता। इसलिए उन गायों को पुल के अंदर छोड़ दिया गया है। गौशाला के लोग उन्हें वहीं खाना खिलाएंगे।

 

Related Articles

http://media4support.com/wp-content/uploads/2020/07/images-9.jpg
error: Content is protected !!