लखनऊ हादसा: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, अंदर मौजूद छह लोगों की मौत की सूचना

- Advertisement -

लखनऊ(एजेंसी):गुडंबा के बेहटा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार की सुबह विस्फोट हो गया। घटना से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब छह लोगों की मौत हुई है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस की कई टीम मौके पर हैं। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे आलम, आलम की पत्नी और उनके दो बेटों की मौत हुई है। घायलों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

फैक्ट्री में विस्फोट होने से छत भी ढह गई है। अंदर मलबे में कई लोग फंसे हैं। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। राज्य आपदा मोचन बल को भी सूचना दी गई है। राहत और बचाव कार्य में टीम लगी हैं।

 

Related Articles

http://media4support.com/wp-content/uploads/2020/07/images-9.jpg
error: Content is protected !!