NEET UG 2025: नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, अलॉटमेंट लेटर आज हो सकते हैं उपलब्ध

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी राउंड 1 प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पहले चरण की काउंसिलिंग में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर या इस पेज से नतीजे चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट में रैंक के अनुसार संस्थान आवंटित किये गए हैं। अब स्टूडेंट्स को आवंटित संस्थान में तय तिथियों के अंदर रिपोर्ट कर प्रवेश लेना होगा। रिपोर्टिंग की डेट्स जल्द ही एमसीसी की ओर जारी जारी की जाएंगी।

फाइनल रिजल्ट आज हो सकता है जारी

एमसीसी की ओर से प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट पर आज 11 बजे तक छात्रों द्वारा शिकायत की जा सकती है। विसंगति से संबंधित जानकारी ईमेल आईडी [email protected] पर दी जा सकती है। अगर किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं होती है तो प्रोविजनल रिजल्ट को ही फाइनल रिजल्ट माना जायेगा। फाइनल परिणाम आज जारी किया जा सकता है।

ऐसे चेक करें राउंड 1 रिजल्ट
  • नीट यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां यूजी मेडिकल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब Current Events में Provisional Result for Round-I of NEET UG Counselling 2025 पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां आप रैंक के अनुसार चेक कर सकते हैं कि आपको कौन से कॉलेज आवंटित हुआ है।
  • अलॉटमेंट लेटर जल्द होंगे जारी

    एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों के लिए अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

    एमसीसी काउंसिलिंग के जरिये इन सीट्स पर मिलेगा प्रवेश

    एम्स सहित सभी केंद्रीय मेडिकल कालेजों की शत-प्रतिशत सीटों पर दाखिला मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) की ओर से काउंसिलिंग के जरिये दिया जायेगा। इसके अलावा राज्यों के मेडिकल कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटें भी एमसीसी काउंसिलिंग के जरिए ही भरी जाएंगी। स्टेट कोटा कि बाकी 85 प्रतिशत सीटों के लिए राज्य अपने स्तर पर काउंसिलिंग आयोजित करते हैं। काउंसिलिंग की प्रक्रिया कुल 4 चरणों में पूर्ण की जाएगी जिसके लिए शेड्यूल एमसीसी की ओर से जल्द ही साझा किया जायेगा।

Related Articles