दुर्ग @M4S: अमित जोगी की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री के निज निवास भिलाई में उनका पुतला दहन करने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| अमित जोगी की गिरफ्तारी को लेकर सुबह से ही देशभर में राजनीति गर्म है इसके विरोध में जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहे हैं भिलाई में भी युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर उनके निज निवास की ओर पहुंचे जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और उसे सभी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया सभी को जामुल थाना ले जाया जा रहा है

सीएम का पुतला दहन करने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार
- Advertisement -





































