सड़क की मरम्मत नही पूरी की पूरी नई सड़क बनाने की जरूरत:अजय विश्वकर्मा

- Advertisement -

कोरबा@M4S:पूरा कोरबा शहर जानता है की नगर निगम कोरबा की सड़कों को विगत वर्ष ही बनाया गया और उसके तुरंत बाद ही एक बरसात भी नहीं झेल पाई सड़के उखड़ने लगी ,गिट्टी बजरी सड़क पर फैलने लगी जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने कई बार आंदोलन भी किया किंतु कोरबा के महापौर धृतराष्ट्र की तरह आंख बंद किए बैठे रहे, जिस ठेकेदार ने कोरबा की सड़क को बनाया था उसके खिलाफ महापौर ने कोई कार्यवाही नहीं की और अब यही महापौर राज किशोर प्रसाद नगर निगम आयुक्त पर दबाव डाल रहे हैं कि कोरबा की सड़कों की मरम्मत की जाए ,जबकि कोरबा की घटिया सड़कों का निर्माण का पाप उन्हीं के पार्टी के लोगों ने किया है और कोरबा की जनता के टैक्स के लाखों करोड़ों रुपए को बर्बाद किया है और मरम्मत करने से कोरबा का काम नहीं चलने वाला पुरी की पूरी नई सड़क बनानी पड़ेगी और इसका खर्चा संबंधित घटिया निर्माण करने वाले सड़क निर्माता ठेकेदार से किया जाना चाहिए ।

Related Articles