दीपका जी.एम. से म्यू थाई खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

- Advertisement -

कोरबा@M4S:विगत दिनों आयोजित UAMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप2018 का आयोजन 14-18 नवम्बर 2018 तक पूना (महाराष्ट्र) में किया गया ।

जिसमे जिले के सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका के 4 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 3 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किये ।
स्वर्ण पदक पर
हर्ष वर्धन पटेल (16-17वर्ष, -48kg)
प्रांशु साहू (16-17 वर्ष, -51kg)
कृष्णकांत राठौर (16-17वर्ष, +91kg)
रजत पदक पर
निहाल ताम्रकर (14-15 वर्ष, -57 kg) ने प्राप्त किया

खिलाड़ियों के वापस लौटने पर दीपका जनरल मैनेजर बाल किशन चंदोरिया ने खिलाड़ियों को नगद राशि प्रदान करते हुए इस खुशी के अवसर पर मुह मीठा कराया साथ ही उपस्थित वरिष्ठ वय. सहायक दत्ता जी
स्कूल संचालक रेव्ह फादर बिनॉय डेनिएल एवं खेल शिक्षक एवं अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह राष्ट्रीय रेफ़री श्री कमलेश देवांगन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी
एवं आने वाले अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने उत्साहित किया।

Related Articles