ELECTION2018:स्टार प्रचारक हरनाम सिंह व गुरु बालक दास ने कांग्रेस के लिए मांगा समर्थन

- Advertisement -

कोरबा@M4S: चुनावी समर में स्टार प्रचारकों द्वारा अपने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार में जुट गए है, स्टार प्रचारक चुनावी आम सभा को संबोधित कर जहां विरोधियों पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं, वहीं अपने प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांग रहे हैं,इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक समन्वय एवं प्रभारी छगअभा अनुविभाग हरनाम सिंह और गुरु बालक दास ने घंटा घर ओपन थिएटर में चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए कोरबा कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल के लिए वोटों की अपील की,अपने संबोधन में हरनाम सिंह ने कहा कि देश का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है, अब तक की सरकार में देश में जो विकास परिलक्षित होता है वह कांग्रेस की देन है। एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता मिलती है तो छत्तीसगढ़ का सर्वांगिण विकास होगा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग दूसरी पार्टी बनाकर वोट बैंक में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उस पार्टी का एक भी विधायक चुनाव नहीं जीत रहा है। इसलिए अपना वोट कांग्रेस को दें। सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालक दास ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास के आशीर्वाद के बिना जीत संभव नहीं है।चुनावी आमसभा में भारी संख्या में कांग्रेस समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही,पी एल पुनिया कोरबा प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, उषा तिवारी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles