KORBA NEWS:एनीकट में मिली युवती की लाश

- Advertisement -

कोरबा@M4S: राताखार एनीकट में एक युवती की लाश मिलने  से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंचते हुए विवेचना शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह लोगों ने राताखार सर्वेश्वर एनीकट में एक युवती की लाश देखी। मृतिका की पहचान खपरा भ_ा निवासी चांदनी चौरसिया के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह शादी में शामिल होने के नाम से रविवार की सुबह 10 बजे घर से निकली थी। शाम को जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी सहेलियों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। रातभर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। सुबह उसका शव बरामद किया गया। बहरहाल मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और इसकी पड़ताल पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

Related Articles