CHILD BIRTH:DIAL 112 में गूंजी किलकारी

- Advertisement -

कोरबा@M4S: ग्राम लाद निवासी बिफईया बाई के परिवार ने उस वक्त राहत की सांस ली जब प्रतिकूल परिस्थियोंं के बाद भी उसके द्वारा डायल 112 के वाहन में ही एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया गया। पसान थाना क्षेत्र के वनांचल गांव में रहने वाली बिफईया बाई को रात में प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने डायल 112 को मदद के लिए फोन किया। जिसके बाद 112 की टीम महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी, लेकिन दर्द अधिक होने के कारण मितानीन सहित घर के परिजनों ने जंगल में सडक़ किनारे वाहन को खड़ी कर वाहन में ही महिला का सफल प्रसव करवाया। जहां उसने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। जिसके बाद दोनों को चोटिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां जच्च-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

Related Articles