नाप तौल विभाग की  निरीक्षक नेहा साहू को कारण बताओ नोटिस जारी,कार्य मे अनियमितता की शिकायत पर कटघोरा एस डी एम ने जारी  नोटिस 

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा के नाप तौल विभाग में  निरीक्षक पद पर पदस्थ नेहा साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है,कार्य मे अनियमितता की शिकायत पर  कार्यवाई  हुई है,कटघोरा  एस डी एम ने  कारण बताओ नोटिस जारी कर 28 नवंबर को कार्यालय में  स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने के  निर्देश दिए है,

दरअसल छत्तीसगढ़ जन चेतना कमेटी ने कलेक्टर से लिखित शिकायत किया था,शिकायत में नाप तौल विभाग की निरीक्षक नेहा साहू अपने कार्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहती है,अपने निवास से ही कार्यालय की औपचारिकता पूरी करती है,अवैध वसूली का भी आरोप कमेटी ने लगाया था,इस शिकायत पर कटघोरा एस डी एम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यालय तलब कर जवाब माँगा है,

Related Articles