दुकानदार को बंधक बनाकर 35 हजार रूपए की हुई लूट

- Advertisement -

कोरबाM4S;कोरबा में दुकानदार को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत शारदा विहार की है, बताया जा रहा है कि अग्रवाल जनरल स्टोर में दोपहर के वक्त दो युवक पहुंचे उन्होने आते ही दुकानदार के चेहरे पर कपड़ा लपेटकर उसको जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी युवकों ने दुकानदार को गोदाम में ले जानकर उसके साथ मारपीट की और उसके हांथ पांव बांध गल्ले में रखे करीब 35 हजार रूपए लेकर फरार हो गए। युवकों के मौके से जाने के बाद किसी तरह दुकानदार ने अपने आप को छुडाया व मामले की जानकारी आसपास के लोगो समेत पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles