रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रेलर,सिरली के पितली नदी में हुआ हादसा

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा में रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रेलर,सिरली के पितली नदी में हुआ हादसा,जान बचाकर भागा चालक। दरअसल हरदीबाजार हरदी बाजार चौकी क्षेत्र के  ग्राम सिरली  के  पास  पितली   नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रेलर चालक गाड़ी सहित  पूल के नीचे जा गिरा , मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर ड्राइवर शराब के नशे के हालात में खाली ट्रेलर ग्राम बोईदा तरफ से हरदी बाजार की ओर आ रहा था इसी बीच घटना घटी जहा पर से ड्राइवर मौके से अपनी जान बचा कर  फरार हो गया, वही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की देखने के लिए भीड़ लग गई सूचना मिलते ही हरदी बाजार चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा के द्वारा तत्काल जांच पड़ताल में लग गए हैं क्षेत्र में यह घटना पहली घटना है जो की पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रेलर जा गिरा  चुकी  ऊंचाई कम होने की वजह से चालक बाल-बाल बच गए अन्यथा बहुत बड़ी घटना घट सकती थी।

Related Articles