६९ वा गणतंत्र दिवस समारोह:विधान सभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने फहराया तिरंगा

- Advertisement -

कोरबा@M4S:उर्जाधानी कोरबा में गणतंत्र दिवस के  मुख्य समारोह में विधान सभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान सी एस ई बी फुटबाल ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली, ६९वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बद्रीधर दीवान ने मुख्य मंत्री डाँ. रमन सिंह के संदेश का वाचन किया,

जिले के शहीद जवानो के परिजनो को बद्रीधर दीवान ने शाल श्रीफल देकर सम्मानित  किया, वही स्कूली  छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुति दी, समारोह स्थल में प्रस्तुति विभिन्न विभागों द्वारा  आकर्षण झाकियां भी प्रस्तुत किया गया, मुख्य अतिथि बद्रीधर दीवान ने संस्कृति कार्यक्रमों के विजेताओं परेड में अपनी ज्यौहर दिखाने वाले टूकडि़यों और उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ३१ अधिकारी-कर्मचारियों  को पुरस्कार के साथ नवाजा गया। 

Related Articles