PARIS BLAST BREAKING NEWS: फ्रांस की राजधानी पेरिस और उसके आसपास सुनी गई तेज धमाके की आवाज

- Advertisement -

पेरिस(एजेंसी):फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार को तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा, राजधानी के आसपास के इलाकों में भी लोगों ने धमाके की आवाज को सुना है। हालांकि, अभी तक धमाके को लेकर और अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज के साथ उन्हें इमारतें हिलती हुई महसूस हुईं.

धमाके की आवाज पूरे पेरिस के साथ आस-पास के उपनगरों में भी सुनी गईं. कहा जा रहा है कि यह आवाज एक लड़ाकू विमान की थी जिसने साउंड बैरियर को पार किया था.

Related Articles