दीपका:पति पत्नी और मासूम बच्ची  की फांसी के फंदे में मिली लाश

- Advertisement -

दीपका से राजेश साहू की रिपोर्ट 
कोरबा@M4S:कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र के गांधी नगर  सिरकी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है,सुबह परिजनों ने अशोक कुमार रात्रे के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज़ नहीं मिलने पर नीचे से देखने पर फंदे में  लटकी  लाश देख कर होश उड़ गए,जहां  पति अशोक कुमार रात्रे, पत्नी रागनी रात्रे और मासूम बच्ची ऐशी रात्रे  की फंदे में लटकी  लाश घर में मिलने से इलाके सनसनी फ़ैल गई,घटना  की सूचना मिलने पर दीपका पुलिस  मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा कार्यवाई कर शव को पी एम के लिए अस्पताल भेज दिया है, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है जांच के बाद मामले का खुलासा होगा कि आखिर पूरा मामला क्या है,मामले में आपसी विवाद को बताया जा रहा कारण,परिजनों के अनुसार पति पत्नी में आपस में आये दिन विवाद होता था,

Related Articles