हाथियों के उत्पात घर से बेघर हुए ग्रामीण अब पेड़ का सहारा लेकर अपनी जान को जोखिम में डालकर गुजर बसर करने को मजबूर

- Advertisement -

कोरबा@M4S:वन मंडल कटघोरा वन परीक्षेत्र पसान अंतर्गत परिवृत्त जल के वन परिसर सेमरहा में रात्रि लगभग 7:00 बजे 23 हाथियों का दल ग्राम पंचायत हरदेवा बर्रा ग्राम निवासी रजन वल्द लालसाय उम्र लगभग 60 वर्ष जाति उरांव के मकान को नुकसान किया गया बर्तन धान महुआ चावल एवं अन्य सामग्री को हाथियों के द्वारा नुकसान किया गया है एवं सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी के आदेशानुसार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान के निर्देशानुसार वन कर्मचारी द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया एवं वन परीक्षेत्र पसान अधिकारी द्वारा उनके राहत के लिए दाल चावल तेल सब्जी की व्यवस्था किया गया एवं दौरे पर आए विधायक मोहित राम केरकेट्टा जी द्वारा उनको सहायता राशि ₹5000 दिया गया एवं उनकी सतर्कता एवं सुरक्षा हेतु वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा टॉर्च जूट बोरा और जला हुआ ऑयल मसाल हेतु उनको प्रदाय किया गया एवं आसपास के ग्राम में कर्मचारियों द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी गई

Related Articles