स्कूल के पास मिली युवक की लाश, टावर से चोरी करते समय गिरकर मौत की संभावना

- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में स्कूल के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में  सनसनी फैल गई। पुलिस ने संभावना जाहिर की है कि मृतक टावर लाइन से एंगल चोरी करते समय गिरा होगा। इस घटना में उसकी मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतक के एक हाथ व पैर फैक्चर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम  रजकम्मा स्कूल के पास  एक युवक की लाश पड़ी हुई ग्रामीणों ने देखी। जिसकी पहचान बभनी गोपालपुर पाली निवासी सुंदर सिंह  के रूप में की गई। युवक के सिर पर चोट के निशान है,  इसके अलावा मृतक के हाथ व पैर फैक्चर है। रजकम्मा हाईस्कूल के पास ही टावर लाइन है। जिससे लग रहा है कि सुंदर टावर में एंगल चोरी करने चढ़ा होगा। जिससे गिरकर उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू  कर दी है,और शव को पी एम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles