कोरबा@m4s:बालको नगर
में एक महिला को जिस्मफरोशी करते हुए रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा है,महिला के खिलाफ लंबे से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायत मिल रही थी,बताया जा रहा है कि महिला खुद भी इस गोरखधंधे में शामिल थी जबकि वह बाहर से लड़कियां लाकर भी ग्राहकों को देती थी,
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली अपने एक प्वाइंटर यानी मुखबिर को ग्राहक बनाकर उसके पास भेजा, महिला का पॉइंटर से 700 रुपये में सौदा तय हुआ, इसके बाद बालकोनगर पुलिस ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों की दी,महिला के घर पर दबिश दी, इस दौरान महिला स्टाफ ने जब घर के भीतर प्रवेश किया तो यहां एक जोड़ा पहले से आपत्तिजनक हालत में पाया गया, इसके साथ कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया,बताया जा रहा है की आरोपी महिला सरकारी नौकरी करती है, बावजूद इसके जिस्मफरोशी और सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल थी,पुलिस महिला के खिलाफ कार्रवाई कर रिमांड में भेजने की तैयारी कर रही है,
सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ग्रिफ्तार
- Advertisement -





































