मॉनसून का कहर अभी थमा नहीं 

- Advertisement -

केरल M4S (एजेंसी) देश में मॉनसून का कहर अभी जारी है। केरल से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और भारत के पूर्वी हिस्से में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। केरल में बाढ़ कहर तो है ही लेकिन रूक रूकर हो रही बारिश से भी लोग परेशान हैं। केरल में बारिश और बाढ़ से मची तबाही में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 12 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। वायनाड में भूस्खलन के करीब सात जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। कहीं जलभराव है तो कहीं भूस्खलन ने लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। अगल-अलग जहागों पर लोगों को टीम रेस्क्यू कर रही है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वायनाड, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के हालात ऐसे हैं। 


Related Articles