मारपीट मामले में जुर्म दर्ज,,,,

- Advertisement -

कोरबा@M4S: एक महिला से अवैध संबंध होने के संदेह पर उसका देवर अपने साथियों के साथ ग्रामीण को मारने ढूंढते हुए पहुंचा, जहां वह नहीं मिला तो उसके छोटे भाई से मारपीट की। उरगा थाना के पंचपेड़ी गांव निवासी गनेशराम गांव के चौक पर होटल चलाता है। गुरुवार दोपहर वह होटल में बैठा था। इस दौरान गांव का अजय दास अपने अन्य साथियों के संग वहां पहुंचा।उसे अपनी एक महिला रिश्तेदार से गणेश राम के बड़े भाई दिलीप यादव का अवैध संबंध होने का संदेह था, जहां दिलीप तो नहीं मिला, लेकिन उसका छोटा भाई गनेश मौजूद था। अजय और उसके साथी गाली-गलौज और धमकी देते हुए गनेश से ही हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर गणेश की मां बोधिन बाई और भाभी प्रिया यादव वहां पहुंचे, तो उनसे भी मारपीट की। मामले में अजय के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

Related Articles