मनोज लहरे छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

- Advertisement -

कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के मनोज लहरे को कोरबा जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के अनुशंसा एवं अनुमति पर समस्त पदाधिकारियो की सहमति से यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष नरेश टंडन द्वारा दी गई है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी पूर्व में मनोज लहरे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा में जिला मीडिया प्रभारी के पद में रह चुके है। समाज के लोगो को आशा है कि मनोज लहरे के छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर सामाजिक गतिविधियों का मीडिया में बखूबी प्रसारण व प्रकाशन होगा। जिससे सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। इस नियुक्ति पर समाज ने मनोज लहरे को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related Articles