- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर स्थित तुलसी नगर में प्रदेश की पहली सर्वसुविधायुक्त डिजिटल आंगनबाड़ी केन्द्र का शुभारंभ बुधवार को कलेक्टर पी.दयानंद के हाथो हुआ,यह आंगनबाड़ी केन्द्र जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण है,कलेक्टर पी. दयानंद ने आंगनबाड़ी केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर शहर की अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को समाज सेवी संस्था तथा एनजीओ की सहायता से सर्वसुविधायुक्त बनानें में सहयोग करें।
इसके पश्चात उपस्थितजनो ने मुख्यमंत्री अमृत योजना में मिलने वाले दूध को पीकर देखा और बच्चों को इस नई व्यवस्था हेतु प्रेरित किया।इस दौरान नगर पालिक निगम आयुक्त अजय अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश, वार्ड पार्षद विकास अग्रवाल, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी भी उपस्थित थे।