कोरबा@M4S: जिले के पूर्व कलेक्टर आरपीएस त्यागी का कांंग्रेस प्रवेश के बाद सोमवार को पहली बार कोरबा प्रवास होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है। कांग्रेसियों द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री त्यागी कल लिंक एक्सप्रेस से कोरबा पहुंचेंगे। जहां रेलवे स्टेशन कोरबा में समर्थकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वे शहर पहुंचेंगे। यहां भी उनका भव्य स्वागत होगा। पूर्व कलेक्टर आरपीएस त्यागी के कांग्रेस प्रवेश के साथ ही राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले है। पार्टी आलाकमान पूर्व कलेक्टर को किस विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित करती है यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन कटघोरा और कोरबा से उनके चुनाव लडऩे की संभावना अधिक है। ऐसे में श्री त्यागी का कांग्रेस प्रवेश के बाद पहली बार कोरबा आगमन काफी अहम माना जा रहा है। समर्थक उनके कांग्रेस प्रवेश पर हर्ष जाहिर करने के साथ शक्ति प्रदर्शन करने के मूड में है।
केदार के कांग्रेस प्रवेश की अटकलें
वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल आधा दर्जन से अधिक बार विभिन्न दलों में शामिल हो चुके हैं। अब पुन: उनके कांग्रेस में प्रवेश की अटकलें तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि केदारनाथ अग्रवाल को रायपुर से बुलावा आया था। जिसके बाद वे रविवार की सुबह रायपुर रवाना हो गए थे। देर शाम उनके कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा होने की संभावना है।
पूर्व कलेक्टर आर पी एस त्यागी का सोमवार को कोरबा आगमन, होगा भव्य स्वागत
- Advertisement -





































