पूर्व एल्डरमैन ने कहा:कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही

- Advertisement -

कोरबा@: बालको के सेवानिवृत्त कर्मी और नगर पालिक निगम के पूर्व एल्डरमैन रामस्नेही गुप्ता ने बयान जारी कर बताया है कि उनका न ही कांग्रेस और न ही किसी और राजनैतिक दल के साथ कोई संबंध हैं। बालकोनगर स्थित वार्ड क्रमांक 35 शांतिनगर निवासी रामस्नेही गुप्ता ने कहा कि उनकी उम्र 85 वर्ष हो चुकी है। उम्र के इस पड़ाव में वे किसी भी राजनैतिक दल के साथ जुड़ कर काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि वे उनके साथ जुड़े हुए हैं। अखबार में भी कांग्रेस द्वारा गलत खबर प्रकाशित करवाई गई है। वे इसका खंडन करते हैं।

Related Articles