पी एस सी की तैयारी कर रही युवती ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम

- Advertisement -

कोरबा@M4S:PSC की परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने रविवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली, सुबह जब मां की नींद खुली तो उसने पाया कि बाड़ी का दरवाजा भीतर की तरफ से बंद है,उसने अपने बेटे को इसकी खबर दी,वह जैसे ही दरवाजा खोल कर बाड़ी में बने बाथरूम के पास पहुंचे युवती फंदे पर लटकी हुई थी,घटना की जानकारी बाकीमोगरा पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा के बाद पी एम के लिया अस्पताल भेज दिया,
बांकी थाना के उपनिरीक्षक केसर पराग ने बताया की आज सुबह बांकीमोंगरा के पानी टंकी के पास रहने वाली महेतरीन बाई और उसके बेटे विशाल केवट ने देखा कि उनकी बहन नेहा केवट ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है,पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, परिजन के अनुसार पी एस सी की परीक्षा में सफल नहीं हो पाई थी,नेहा ने यह कदम किन वजहों से उठाया इसकी जांच की जा रही है.

Related Articles