नगर सैनिक की मौत पर कर्मियों ने की  दस लाख मुआवजा की मांग जिला  सेनानी को सौपा ज्ञापन 

- Advertisement -

 कोरबा@M4S: रायपुर से छुट्टी पर घर लौट रहे नगर नगर सैनिक की सड़क हादसे में हुई मौत बीते माह अन्य सैनिकों के साथ रायपुर में लगी थी ड्यूटी घटना के बाद नगर सैनिकों में भारी आक्रोश 10 लाख मुआवजा की मांग को लेकर कार्यालय में नगर सैनिक धरने पर बैठे 
 रायपुर से छुट्टी में घर  लौटे  नगर सैनिक सड़क हादसे का शिकार हो गया उसकी बाइक को तेज रफ्तार हाईवा ने चपेट में ले लिया घटना में मौके पर नगर सैनिक योगेंद्र सिंह की मौत हो गई बताया जा रहा है कि बीते माह  ही अन्य सैनिकों के साथ ड्यूटी में रायपुर भेजा गया था घटना के बाद नगर सैनिकों में आक्रोश है, आक्रोशित नगर सैनिक नगर सेना कार्यालय में धरने पर बैठ गए,  अपने साथी के परिजनों को 10 लाख मुआवजा की मांग कर रहे हैं सेना के जिला सेनानी कार्यालय से  कुछ सैनिकों की ड्यूटी राजधानी रायपुर में लगाई गई थी जिसमें ग्राम जेपली  निवासी नगर सेना के सैनिक योगेंद्र सिंह कंवर भी शामिल था उसे 3 दिन पहले अपने एक परिजन के बीमार होने की खबर मिली,  बिलासपुर स्थित अस्पताल में दाखिल होने की जानकारी दी गई खबर लगते ही योगेंद्र दिनों की छुट्टी लेकर बिलासपुर पहुंचा वहां अस्पताल में भर्ती परिजनों को देख  घर आ रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे  मौके पर ही जवान की मौत हो गई,नगर सैनिको ने जिला सेनानी  को ज्ञापन सौपा है,जिला सेनानी  पी बी सिदार ने बताया विभाग ने स्टाफ की कमी के साथ राज्य स्तर जवानो की ड्यूटी मांग के अनुसार लगाई जाती है,नियम अनुसार मुआवजा शासन स्तर दिया जाता है,नगर सैनिको का ज्ञापन करवाई के लिए उच्च अधिकारी  अधिकारी को भेजा जा रहा है,

Related Articles