दुर्गा पूजा में पति के साथ पहुंचीं नुसरत जहां, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):देश भर में महाअष्टमी बड़े ही धूम-धाम से मनाई जा रही है। एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां भी पति के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान नुसरत इंडियन आउटफिट में नजर आईं। नुसरत ने इस दौरान रेड कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। साथ ही नुसरत ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की हुई है। नुसरत ने पूरे मन से पूजा की। निखिल भी उनके साथ मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़े नजर आए।

Related Articles