चेन्नई(एजेंसी):निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं के बड़े वर्ग में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्हें अपने एक विज्ञापन में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है।
तमिलनाडु में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश लखोनी ने बताया कि इस बारे में सुपरस्टार रजनीकांत को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अगले वीडियो विज्ञापन में लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा मतदाताओं सेअपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए दिखेंगी।
उन्होंने कहा कि क्रिकेटर अश्विन ने चुनाव आयोग के लिए मुफ्त विज्ञापन किया है। निर्वाचन आयोग के विज्ञापनों को एफएम रेडियो और सोशल मीडिया में प्रसारित किया जायेगा।





















































