क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था उनका Wikipedia पेज? जानिए सच्चाई

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मुंबई पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। अभी तक कई मशहूर हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स उनकी हत्या की भी आशंका जता रहे हैं।

सुशांत के कई फैन्स ने उनके विकीपीडिया पेज पर अपडेट को लेकर सवाल खड़े किए थे। फैन्स ने दावा किया था कि सुशांत के सुसाइड से पहले ही उनका विकीपीडिया पेज अपडेट कर दिया गया। लोगों ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिसमें अपडेट का समय सुबह तकरीबन नौ बजे दिख रहा था।

हालांकि, जब सुशांत सिंह राजपूत के विकीपीडिया पेज मामले पर और जानकारी जुटाई गई, तब पता चला कि इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकीपीडिया पेज यूटीसी टाइम जोन के हिसाब से अपडेट होता है। यह टाइम जोन इंडियन टाइम साढ़े पांच घंटे जल्दी चलता है। इस तरह सुशांत सिंह राजपूत का जब पेज अपडेट हुआ, तब भारत में ढाई बज रहे थे। इसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सामने आई थी।
मालूम हो कि सुशांत स‍िंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। हालांकि, उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सुशांत की मौत के बाद से ही पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। सोमवार को बांद्रा पुलिस ने न‍िर्माता-न‍िर्देशक संजय लीला भंसाली से भी तीन घंटे तक पूछताछ की गई थी।

Related Articles