अंबिकापुर@M4S:. कोरबा जिले की 2 महिलाओं को बाजार में घिनौना काम करते लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों लखनपुर बाजार में आए लोगों की पॉकिटमारी कर रही थीं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 12 सौ रुपए भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ 379 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।
धनतेरस की भीड़ के आड़ में दो महिलाएं लखनपुर बाजार में पॉकिटमारी (Pocket Cutting) करती पकड़ी गईं। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।इनके पास से चोरी के 12 सौ रुपए भी जब्त किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं में किसानिन बाई व सरिता गोस्वामी है। दोनों कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी बाबापारा की निवासी हैं।
दोनों को भेजा गया जेल
पॉकेटमारी करती पकड़ी गईं दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय (Court) में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।





































