- Advertisement -
कोरबा@M4S: कोरबा जिला मुख्यालय में पम्प हाउस पारा में नवसंचालित शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूल में चयन सूची मे शामिल विद्यार्थी अब 25 अगस्त तक प्रवेश ले सकते है। स्कूल में एडमिशन की तिथि को अब 25अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रवेश ले लिए जारी चयन सूची मे शामिल सभी विद्यार्थियों को पहले 19 अगस्त तक प्रवेश लेना था। चयन सूची मेन शामिल विध्यार्थियो के पालक अब बढ़ी हुई तिथि तक अपने बच्चों के पुरे वांछित दस्तावेजो के साथ पम्प हाउस पारा में नवइस्थापित स्कूल में सम्पर्क कर सकते है।





































