कोयला चोरी करना पड़ा महंगा खदान में दबने से युवक की हुई मौत

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा की एस ई सी एल  खदानों से कोयले की अफरा-तफरी नहीं रुक रही है, इसका खामियाजा अवैध उत्खनन में लगे ग्रामीणों को खुद भुगतना पड़ रहा है, शनिवार की सुबह  अँधेरे का फायदा उठाकर खदान में  घुसे युवक को कोयले की अवैध खुदाई करना महंगा पड़ गया, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसमुंडा  खदान के बरकुटा के पास खुदाई की दौरान अचानक खदान के ढहने से दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजनों ने ४५ वर्षीय मोहितराम  को काफी मशक्क्त के बाद खदान से  बाहर निकाला  उपचार के लिए जिला अस्पताल  में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान  मौत हो गई, बहरहाल अस्पताली  मेमो पर  मृतक के मामले  पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles