एमटी शाखा प्रभारी के साथ गाली-गलौज, सहायक उपनिरीक्षक सस्पेंड

- Advertisement -

रायपुर @M4S:रायपुर यातायात थाना पचपेड़ी नाका में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंशन के संबंध में एसएसपी आरिफ हुसैन शेख के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. जारी किये गए आदेश में उल्लेखित है कि सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह ने एमटी शाखा प्रभारी सूबेदार गोविंद वर्मा के साथ वाद-विवाद और गाली-गलौज की थी. जिसके चलते सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा

Related Articles