एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) का कोरबा दौरा पर पहुचे

- Advertisement -

कोरबा@M4S: रमेश बाबू वी, निदेशक (प्रचालन) ने स्टेशन प्रदर्शन समीक्षा के लिए एनटीपीसी कोरबा का दौरा किया। श्री बाबू ने प्लांट परिसर के क्षेत्रों का दौरा किया जिसके बाद उन्होंने एनटीपीसी के सुरक्षा शुभंकर ‘कवच’ का उद्घाटन किया।

रमेश बाबू के साथ दौरे में अनिल कुमार पांडे (आरईडी – पश्चिमी क्षेत्र II और यूएसएससी), अश्विनी कुमार त्रिपाठी (ईडी-ओएस), सी. शिवकुमार (ईडी-एसएसईए), बिश्वरूप बसु, (कार्यकारी निदेशक-एनटीपीसी कोरबा) और जॉन मथाई (जीएम एचआर, पश्चिमी क्षेत्र II मुख्यालय) शामिल हुए।

बीके मिश्रा (जीएम मेडिकल, एनटीपीसी कोरबा) के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में कृत्रिम अंग वितरण किया गया। यात्रा का समापन सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण समारोह के साथ हुआ।

Related Articles