अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CMA छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबॉक्सिंग एकेडमी का प्रशिक्षण शिविर

- Advertisement -

कोरबा@M4S:सी एम ए छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबॉक्सिंग एकेडमी द्वारा निशुल्क सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन CMA एकेडमी,स्वर्णिम भवन बुधवारी बाईपास रोड में शाम 4:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा.
इस प्रशिक्षण शिविर में आसान तकनीको द्वारा अपनी आत्म रक्षा कैसे कर सके और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे हमें किसी मुसीबत का सामना ना करना पड़े इस पर भी जानकारी दी जाएगी.
इस प्रशिक्षण शिविर में 14 वर्ष से ऊपर किसी भी उम्र की छात्राएं या महिलाएं भाग ले सकती है।
आप पूरे परिवार के साथ, अपने दोस्तों के साथ इस प्रशिक्षण शिविर मे शामिल होकर आत्मनिर्भर बन सकते है।

Related Articles