- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा के करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम झिंका के कुररिटोला करंट की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर और जंगली सुअर की मौके पर मौत हो गई है बताया जा रहा है कि मृतक उसके कुछ अन्य साथी प्रवासी मजदूर थे और चोरी छुपे अपने गांव लौट रहे थे, जंगल में जंगली जानवर मारने के लिए लगाए गए करंट की प्रवाहित तार के चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वही एक जंगली सूअर भी करंट की चपेट में आकर मर गया व्यक्ति के मरने के बाद उनके अन्य साथी मौके से भाग निकले, घटना की जानकारी लगते ही वन अमला और उरगा पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है,






